पत्रकारो द्वारा किया गया पुलिस, शासन एवं प्रशासन सम्मान संगठन का गठन - Shaurya Mail

Breaking News

पत्रकारो द्वारा किया गया पुलिस, शासन एवं प्रशासन सम्मान संगठन का गठन

 पत्रकारो द्वारा किया गया पुलिस, शासन एवं प्रशासन सम्मान संगठन का गठन

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 25 दिसंबर 2024

आज वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा समाज के हित में कार्य करने वालों को सम्मान देने के लिए पुलिस,शासन एवं प्रशासन सम्मान संगठन का गठन किया गया।

संगठन द्वारा पुलिस,शासन एवं प्रशासन जो भी समाज के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगा यह संगठन उन्हें सम्मानित करेगा। जिस भी व्यक्ति का सम्मान किया जायेगा उससे उसका मनोबल तो बढ़ेगा ही साथ ही समाज को प्रेरणा भी मिलेगी।

इसी क्रम में संगठन को चलाने के लिया कार्यकारणी गठित की गई प्रकिया के मुताबिक सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष के लिए कार्यवाही कि गई जिसमें राकेश कुमार भट्ट ने राजू वर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका दीपक गोसाई व सरदार मोहन सिंह खालसा ने समर्थन किया।
इसके पश्चात प्रदेश महासचिव के लिए प्रकिया शुरू की गई तब शुभम ठाकुर ने राकेश शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका पंकज अग्रवाल व शिव कुमार ने समर्थन किया।
सर्वसम्मति से राजू वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा को प्रदेश महासचिव चुना गया।

प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव द्वारा गहन मंथन कर सर्वसम्मति से कार्यकारणी का का गठन किया गया।

जो निम्न प्रकार है।

प्रदेश अध्यक्ष:: श्री राजू वर्मा (अधिवक्ता)

प्रदेश उपाध्यक्ष:: श्री राकेश कुमार भट्ट (पत्रकार)

प्रदेश प्रभारी:: श्री दीपक गोसाईं (पत्रकार)

प्रदेश महासचिव :: श्री राकेश शर्मा (पत्रकार)

प्रदेश कोषाध्यक्ष :: श्री शुभम ठाकुर (पत्रकार)

प्रदेश सचिव :: श्री शिव कुमार (पत्रकार)

प्रदेश सचिव :: श्री कैलाश सेमवाल (पत्रकार)

प्रदेश मीडिया प्रभारी :: सरदार मोहन सिंह खालसा (पत्रकार)

कार्यकारणी सदस्य :: श्री पंकज अग्रवाल ( पत्रकार) चुना गया।

इस कार्यक्रम में शिवम भट्ट

आदि अन्य उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!