मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के नायक चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ को किया याद - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के नायक चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ को किया याद

 मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के नायक चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ को किया याद

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 24 दिसम्बर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था।

मुख्यमंत्री ने वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली’ की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ को पेशावर कांड का महानायक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिये आन्दोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को न मानकर देशभक्ति और साहस का परिचय दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आंदोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुई। जिसने देश की आजादी के लिए एक क्रांतिकारी आधार तैयार किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!