डॉ० आर०एस० टोलिया, उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा अकादमी महानिदेशक, श्री बी०पी० पाण्डेय जी के नेतृत्व में जनपद देहरादून हेतु सुदूरवर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है - Shaurya Mail

Breaking News

डॉ० आर०एस० टोलिया, उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा अकादमी महानिदेशक, श्री बी०पी० पाण्डेय जी के नेतृत्व में जनपद देहरादून हेतु सुदूरवर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

 डॉ० आर०एस० टोलिया, उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा अकादमी महानिदेशक, श्री बी०पी० पाण्डेय जी के नेतृत्व में जनपद देहरादून हेतु सुदूरवर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 11 दिसंबर 2024

डॉ० आर०एस० टोलिया, उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल द्वारा अकादमी महानिदेशक, श्री बी०पी० पाण्डेय जी के नेतृत्व में जनपद देहरादून हेतु सुदूरवर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत दिनांक 11 दिसम्बर, 2024 को डॉ० दीपा मेहरा रावत द्वारा जेण्डर संवेदीकरण एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 विषय पर व्याख्यान दिया गया। डॉ० मेहरा द्वारा जेण्डर की अवधारणा, इसकी वर्तमान प्रासंगिकता एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम 2013 के विभिन्न प्रावधानों से अधिकारियों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सुश्री कामिनी आर्या, श्री कृष्णा सिंह बोरा, श्री आशुतोष कुमार, श्री हरीश लखेड़ा, श्री देव सेमवाल, राघवेन्द्र प्रताप साही, श्रीमती किरन चौहान अन्य द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!