मुख्यमंत्री धामी ने 47.43 करोड़ की 18 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया शिलान्यास - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने 47.43 करोड़ की 18 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया शिलान्यास

 मुख्यमंत्री धामी ने 47.43 करोड़ की 18 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया शिलान्यास

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 09 दिसंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुद्रप्रयाग जनपद के विकास खंड अगस्त्यमुनि के स्यालसौड़ में आयोजित कृषि, औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने 47.43 करोड़ की 18 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया और 1.23 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चोपता के चांदधार एवं गैंठाणा बांगर में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही स्वांरीग्ंवास से कार्तिक स्वामी तक आठ किमी मोटर मार्ग, अंधेरगढ़ी-तलसारी मोटर मार्ग के जैचोंरा से ऐटा पवननगर, थापली व कमसाल मोटर मार्ग के द्वितीय चरण के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा कार्तिक स्वामी के कनकचौरी में कार पार्किंग और चिनग्वाड़ मोटर मार्ग से पाबौ धनपुर मोटर मार्ग तक मिसिंग लिंक का निर्माण कार्य भी शुरू होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा को निरंतर चलाने का प्रयास कर रही है और इसके तहत शीतकाल में भी यात्रा को सुगम बनाने के लिए श्री ओमकारेश्वर मंदिर में इसकी आधिकारिक घोषणा की। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहां की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कर सकेंगे और स्थानीय व्यवसायियों को सालभर रोजगार मिलेगा।उन्होंने किसानों की मदद के लिए सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश के 8 लाख किसान किसान सम्मान निधि से लाभान्वित हो रहे हैं। इसके साथ ही किसानों को बिना ब्याज के 3 लाख तक का ऋण भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने उद्योग और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी जोर दिया।इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री धामी की विकासोन्मुखी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में धामी जी के नेतृत्व में निरंतर विकास हो रहा है।विधायक आशा नौटियाल ने भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और क्षेत्र के विकास के लिए उनकी दूरगामी सोच की सराहना की।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!