केंद्रीय खेल मंत्री से मिलीं मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़े कई विषयों पर हुई चर्चा - Shaurya Mail

Breaking News

केंद्रीय खेल मंत्री से मिलीं मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़े कई विषयों पर हुई चर्चा

 केंद्रीय खेल मंत्री से मिलीं मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़े कई विषयों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 05 दिसंबर 2024

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिल्ली में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से भेंट की। इसके दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

इस मुलाकात के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने सबसे पहले केंद्रीय मंत्री को 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिलने को लेकर आभार प्रकट किया। रेखा आर्या ने केंद्रीय मंत्री को खेलों की तैयारी के बारे में बताया और कहा कि प्रदेश इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर पूरी तरह से उत्सुक है।

रेखा आर्या की तरफ से केंद्रीय मंत्री से, राज्य सरकार की ओर से पूर्व में सुझाए गए योगासन और मलखंभ, लागोरी सहित सात खेलों को राष्ट्रीय खेलों के शेड्यूल में शामिल करने का भी आग्रह किया गया। मंत्री ने कहा कि योगासन, मलखंभ, राफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, स्पीड क्लाइम्बिंग, कराटे और लागोरी राज्य की खेल संस्कृति का एक अहम हिस्सा हैं और इनके शामिल होने से राष्ट्रीय खेलों की विविधता बढ़ेगी।

उन्होंने इन खेलों से जुड़ी तैयारियों और राज्य में बढ़ रही इनकी लोकप्रियता से भी केंद्रीय खेल मंत्री को अवगत कराया। इसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री ने उत्तराखंड के लोगों और यहां के खिलाड़ियों की भावनाओं का आदर करते हुए इन खेलों को जोड़े जाने का आश्वासन दिया।

बता दें कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक होना है और यह पहली बार है जब उत्तराखंड इन खेलों की मेजबानी करने जा रहा है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!