राज्यपाल ने भारतीय नौसेना दिवस की दी बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल ने भारतीय नौसेना दिवस की दी बधाई

 राज्यपाल ने भारतीय नौसेना दिवस की दी बधाई

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 03 दिसंबर 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने नौसेना दिवस के अवसर पर नौसेना के वीर जवानों, पूर्व नौ-सैनिकों और उनके परिवारों को भारतीय नौसेना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने नौसेना दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में प्रदेशवासियों व देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे बहादुर नौसैनिकों के सुदृढ़ युद्ध कौशल, रणनीति एवं सजगता के कारण भारत की विशाल समुद्री सीमाएं सुरक्षित हैं। राज्यपाल ने नौसैनिकों की वीरता, साहस, पराक्रम व समर्पण को नमन करते हुए कहा कि भारत की सीमा के एक बहुत बड़े हिस्से की जिम्मेदारी नौसैनिकों पर है। बड़ी मात्रा में हमारे ऊर्जा संसाधन, आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियां समुद्र में संचालित होती हैं। इस विशाल संपदा से संपन्न समुद्र की रक्षा हमारे वीर नौसैनिक कर रहे हैं। देश की सुरक्षा में हमारे नौसैनिक अमूल्य योगदान दे रहे हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!