मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फिल्म मैरै गांव की बाट का प्रोमो और पोस्टर किया लाॅन्च - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फिल्म मैरै गांव की बाट का प्रोमो और पोस्टर किया लाॅन्च

 मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फिल्म मैरै गांव की बाट का प्रोमो और पोस्टर किया लाॅन्च

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 03 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पहली जौनसारी फीचर फिल्म मैरै गांव की बाट का प्रोमो और पोस्टर लाॅन्च किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आंचलिक फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग दे रही है।

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य गठन के बाद अब पहली जौनसारी फीचर फिल्म बनकर तैयार हो गई है। इस फिल्म के जरिए जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत और रीति रिवाजों को देखने जानने का मौका मिलेगा।

उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय बोली भाषाओं में फिल्मों के निर्माण और उनके प्रचार प्रसार में हरसंभव मदद कर रही है। इसी क्रम में सरकार नई फिल्म नीति लेकर आई है। सरकार का मत है कि हर क्षेत्र में उत्तराखंड के स्थानीय लोग आगे बढ़ सकें। उन्होंने अभिनेता अभिनव चौहान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी गढ़वाली फिल्म असगार भी सुपरहिट रही थी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार हनोल मंदिर का मास्टर प्लान बना रही है, इसके बाद से यह क्षेत्र तीर्थयात्रियों और पयर्टकों के लिए बड़ा डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन्हाेंने हनोल मंदिर की प्रतिकृति प्रदान की थी।

इस मौके पर कैबिनेट गणेश जोशी, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, सचिव एचसी सेमवाल, कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर सचिव अतर सिंह, मुख्य अभिनेता अभिनव चौहान और अभिनेत्री प्रियंका, निर्माता आयुष गोयल, प्रस्तुतकर्ता केएस चौहान, रतन सिंह रावत, जयपाल सिंह, अनिल दत्त, श्रीचंद शर्मा, भारत चौहान, प्रीतम तोमर और साक्षी रावत आदि लोग उपस्थित थे। फिल्म के निर्देशक अनुज जोशी हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!