डीएम के दिशा निर्देशन पर जनपद में सड़क सुरक्षा, सुधारीकरण कार्य युद्ध स्तर संचालित हैं - Shaurya Mail

Breaking News

डीएम के दिशा निर्देशन पर जनपद में सड़क सुरक्षा, सुधारीकरण कार्य युद्ध स्तर संचालित हैं

 डीएम के दिशा निर्देशन पर जनपद में सड़क सुरक्षा, सुधारीकरण कार्य युद्ध स्तर संचालित हैं

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 01 दिसंबर 2024

जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुधारीकरण, स्पीड ब्रेकर एवं ज़ेबरा क्रॉसिंग, डिवाइडर का कार्य तेजी से गतिमान है।
जिलाधिकारी स्वयं सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं ।
आईएमए, चोरखाला स्टॉप लाइन, अन्य स्थलों पर कार्य पूर्ण करने सहित राजपुर रोड में डिवाइडर का नवीनीकरण कार्य गतिमान। उप जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी कुमकुम जोशी ने स्वयं मौके पर कार्यों में तेजी लाते हुए, कौलागढ़ रोड, चकराता रोड, ओएनजीसी कॉलोनी रोड,विजय कॉलोनी रोड, आईएमए आदि स्थलों पर जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्टॉप लाइन का कार्य किया गया। जबकि राजपुर रोड में पुरानी जिर्णशीर्ण डिवाइड को हटाकर नई डिवाइड लगाने का कार्य योजना स्तर पर जारी है। निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा के कार्यों को युद्ध स्तर पर मानक के अनुरूप पूर्ण किया जा रहा हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!