केदारनाथ जीत की चर्चा देश भर में, कांग्रेस चिंतित : महेंद्र भट्ट - Shaurya Mail

Breaking News

केदारनाथ जीत की चर्चा देश भर में, कांग्रेस चिंतित : महेंद्र भट्ट

 केदारनाथ जीत की चर्चा देश भर में, कांग्रेस चिंतित : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 30 नवंबर 2024

केदारनाथ की नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल शनिवार को बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंची। इस दौरान भाजपा परिवार की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केदारनाथ जीत की चर्चा और खुशी देश भर में है। अब कांग्रेस के नेता भी स्वीकार कर रहे हैं कि उनके पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जैसे नेताओं का विकल्प नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए जनादेश को क्षेत्रवाद और अफवाहों के जहर को समाप्त करने और विकास की नीतियों को आगे बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ जीत की चर्चा और खुशी देशभर में है। केदारनाथ की जनता ने भाजपा और उनके उम्मीदवार पर विश्वास जताया है, उसके लिए पार्टी उन सभी का आभार व्यक्त करती है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के परिणाम से उपचुनाव में जीत मिली। सभी ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को पीछे छोड़कर पार्टी और उसके विचारों के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यात्रा को प्रभावित करने की साजिश रचने वालों को केदारनाथ की देवतुल्य जनता ने नकार दिया है।

महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनावों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें निकाय, पंचायत चुनावों और 2027 के आम विधानसभा चुनावों तक जीत के रूप में जारी रखना है। उन्होंने आशा नौटियाल समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि जीत के बाद सबसे पहले वहां जाएं जहां कम वोट मिले हों ताकि आने वाले चुनावों के लिए पार्टी का मजबूत आधार तैयार हो।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि केदारनाथ में भी पार्टी और पार्टी के विचार को सर्वोपरि रखने का नतीजा है यह जीत। जिस तरह सभी पार्टी पदाधिकारियों ने छोटी-छोटी योजनाओं और जनता की समस्याओं को लेकर आम लोगों के बीच पहुंचने का कार्य किया उसका बड़ा लाभ पार्टी को इन चुनाव में मिला है। कुशल प्रबंधन से हासिल ऐसी जीत का कोई विकल्प नहीं होता है, जिसे एक सूत्र के रूप में राजनैतिक जीवन में अपनाने की जरूरत है।

इस मौके नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने क्षेत्र की जनता, मुख्यमंत्री, समेत सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की देवतुल्य जनता और मातृशक्ति ने कमल का फूल खिलाकर दिया है। केदारनाथ प्रतिष्ठा को लेकर चलने वाली छल कपट की राजनीति करने वालों को जनता ने सबक बताया। उन्होंने विशेष तौर पर विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए सभी से सहयोग का अनुरोध किया।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!