निजी अस्पतालों में सीटी स्कैन की दरें तय, 2800 से 3200 रु में हो सकेगा सीटी स्कैन - Shaurya Mail

Breaking News
घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर तहसील सदर में 22 तथा विकासनगर अंतर्गत 10 सिलेंडर ज़ब्तलेखक गांव बना संस्कृति का संगम, विरासत कला उत्सव में दिखी एकता की झलकदेहरादून में SMILE योजना के तहत टपकेश्वर मंदिर परिसर में चिकित्सा शिविर आयोजितउत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर शाखा के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकारिणी ने उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल से मुलाकात कीउत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्वारा राज्य आंदोलनकारियों के मामलों मॆं मुख्यमन्त्री की घोषणा एवं शासनादेशों व एक्ट का सही से पालन नहीं किये जाने को लेकर गांधीपार्क मुख्य द्वार से सचिवालय मार्च किया

निजी अस्पतालों में सीटी स्कैन की दरें तय, 2800 से 3200 रु में हो सकेगा सीटी स्कैन

 निजी अस्पतालों में सीटी स्कैन की दरें तय, 2800 से 3200 रु में हो सकेगा सीटी स्कैन

निजी अस्पतालों में सीटी स्कैन की दरें तय, 2800 से 3200 रु में हो सकेगा सीटी स्कैन

 

देहरादून, कोरोना काल में कोविड के मरीजों व संदिग्ध रोगियों के सीटी स्कैन में अब निजी अस्पताल मनमाना शुल्क नहीं ले पाएंगे। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में शासन ने सीटी स्कैन की दरें तय कर दी हैं। अब 2800 से 3200 रुपये में सीटी स्कैन हो सकेगा। यही नहीं, आमजन को राहत देने के लिए पिछली दरों के मुकाबले इस मर्तबा कमी भी की गई है।

कोविड काल में सीटी स्कैन की तमाम मरीजों को जरूरत पड़ रही है। हालांकि, पूर्व में सरकार ने 16 स्लाइस से नीचे की मशीन से एचआर सीटी के लिए 3500 रुपये और 16 स्लाइस से ज्यादा की मशीन से एचआर सीटी के लिए अधिकतम 4000 रुपये की दर निर्धारित की थी। बावजूद इसके निजी अस्पतालों में सीटी स्कैन के लिए मरीजों से मनमानी धनराशि लिए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस बीच केंद्र सरकार ने भी राज्यों को निर्देश दिए कि वे अपने यहां सीटी स्कैन की दरों का पुननिर्धारण करें। इसी कड़ी में शासन ने सीटी स्कैन की नई दरें तय की हैं। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य डा. पंकज कुमार पांडेय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब 16 स्लाइस से नीचे की मशीन से एचआर सीटी के लिए 2800 रुपये और 16 स्लाइस से ज्यादा की मशीन से एचआर सीटी के लिए 3200 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। आदेश के मुताबिक यदि कोई इन दरों से ज्यादा धनराशि वसूल करता है तो उसके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!