शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारातियों से भरी स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत, 4 घायल - Shaurya Mail

Breaking News
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देशएडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन कियाडीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारातियों से भरी स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत, 4 घायल

 शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बारातियों से भरी स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 4 की मौत, 4 घायल

उत्तराखंड(हरिद्वार),शुक्रवार 15 नवंबर 2024

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। देहरादून में हुए भीषण हादसे के बाद अब हरिद्वार जिले में भयानक हादसा हो गया। हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग बाराती थे और मेरठ से रुड़की आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक बीते देर शाम दिल्ली-हरिद्वार हाईवे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार जैसे ही मंगलौर गुड़ मंडी के पास देवबंद तिराहे पर पहुंची तो वह हाइवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसा होते ही कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों कार से बाहर निकाल कर 108 के माध्यम से एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई। वहीं चिकित्सकों ने दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

मृतकों में सूजल पुत्र सतीश निवासी अख्तियारपुर दौराला मेरठ, सोनू पुत्र मुकेश निवासी शाहपुर मेरठ, वंश पुत्र अमित निवासी अख्तियारपुर दौराला मेरठ शामिल हैं। वहीं चौथे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि कार में उत्तर प्रदेश, मेरठ क्षेत्र के दौराला के लोग सवार थे और सभी लोग बाराती थे।

बारात रुड़की के चंद्रपुरी मोहल्ले में आ रही थी। वहीं अन्य बारातियों ने बताया कि सभी अलग-अलग गाड़ियों में मेरठ से रुड़की जा रहे थे। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि मौके पर दो लोगों की मौत हुई है और दो घायलों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सभी लोग मेरठ से बारात में रुड़की आ रहे थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!