केदारनाथ उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, हरीश रावत और यशपाल समेत 40 नाम शामिल - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

केदारनाथ उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, हरीश रावत और यशपाल समेत 40 नाम शामिल

 केदारनाथ उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, हरीश रावत और यशपाल समेत 40 नाम शामिल

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 02 नवंबर 2024

केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की सिफारिश पर प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने पार्टी के नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारा है।

पार्टी के स्टार प्रचारकों में प्रदेश प्रभारी व अध्यक्ष समेत नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, गणेश गोदियाल, सह प्रभारी परगट सिंह, सुरेंदर शर्मा, भुवन चंद्र कापड़ी, मनोज तिवारी, मदन सिंह बिष्ट, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, हरीश सिंह धामी, विक्रम सिंह नेगी, आदेश चौहान, गोपाल सिंह राणा, अनुपमा रावत, खुशाल सिंह अधिकारी, सुमित हृदयेश, रवि बहादुर, लखपत बुटोला, गोविंद सिंह कुंजवाल, नवप्रभात, हरक सिंह रावत, जीत राम, मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रदीप टम्टा, महेंदर पाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह सजवाण, रंजीत रावत, प्रकाश जोशी, ललित फर्स्वाण, सुमित्तर भुल्लर, विकास नेगी, ज्योति रौतेला, हेमा पुरोहित व सरिता नेगी को शामिल किया गया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि पार्टी के सभी स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए अपना चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय करेंगे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!