मुख्यमंत्री धामी ने मिट्टी के खरीदे दीये और मूर्तियां, हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने मिट्टी के खरीदे दीये और मूर्तियां, हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

 मुख्यमंत्री धामी ने मिट्टी के खरीदे दीये और मूर्तियां, हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 31 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय कारीगरों की ओर से बनाई गई मिट्टी के दीपक और मूर्तियां क्रय कर वोकल फॉर लोकल के संदेश को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक क्रय कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की सभी से अपील की।

बुधवार शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के अवसर पर सपरिवार चकराता रोड़ स्थित कुमार शॉप का भ्रमण कर स्थानीय विश्वकर्मा बंधुओं की ओर से तैयार की गई मिट्टी के दीपक और मूर्तियां क्रय कर डिजिटल भुगतान किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर छोटे कारीगर बड़ी मेहनत से दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं बनाते हैं। हाथ से निर्मित होने के चलते इन वस्तुओं की लागत अधिक आती है। उन्होंने सभी से अपील की है कि हस्त निर्मित स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक क्रय करें जिससे इस पेशे से जुड़े लोगों की जीविका भी बनी रहे और स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिले।

उन्होंने कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए वोकल फॉर लोकल के संदेश को आत्मसात करने की भी सभी को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना विकसित भारत निर्माण का भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। मुख्यमंत्री ने प्रकाश के पर्व दीपावली की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में उत्साह, उमंग और उजाला लाए।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!