मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

 मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 29 अक्टूबर 2024

उत्तराखंड राज्य को पूंजी निवेश के तहत केन्द्र सरकार से विशेष सहायता के रूप में 180 करोड़ रुपये जारी की गई है। साथ ही पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से कोटेश्वर-ऋषिकेश विद्युत लाइन परियोजना के लिए 103 हेक्टेयर वन भूमि की स्वीकृति की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है।

केन्द्र सरकार के वित्त मंत्रायल की ओर से जारी यह राशि विकास और महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी, जिससे उत्तराखंड के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी।

भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने उत्तराखंड राज्य को कोटेश्वर-ऋषिकेश विद्युत लाइन परियोजना के लिए 103 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग की अनुमति प्रदान की है। यह महत्वपूर्ण स्वीकृति राज्य में ऊर्जा क्षेत्र के विकास और विद्युत आपूर्ति के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!