प्रधानमंत्री के 'मन की बात' का हर एपिसोड प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का हर एपिसोड प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री

 प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का हर एपिसोड प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 27 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ के हर एपिसोड प्रेरणादायी बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के डिजिटल सुरक्षा के जिक्र से सभी प्रदेशवासियों से डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया है।

रविवार काे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएसबीटी पर आयाेजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ का 115 वां संस्करण सुना। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ा है। आज भारत सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत बन रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत को अलग पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने डिजिटल सुरक्षा से जागरूक करते हुए कहा कि अज्ञात फोन कॉल आने पर जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं। किसी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें। फेक फोन कॉल आने पर साइबर हेल्पलाइन और पुलिस को सूचित करें और सबूत सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अन्य लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करें। कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, प्रमोद नैनवाल, मण्डल अध्यक्ष संजीव सिंघल, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!