समाज में बेहतर कार्य करने के लिए सभी काे प्रेरित करता है 'मन की बात' कार्यक्रम : गणेश जाेशी - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

समाज में बेहतर कार्य करने के लिए सभी काे प्रेरित करता है ‘मन की बात’ कार्यक्रम : गणेश जाेशी

 समाज में बेहतर कार्य करने के लिए सभी काे प्रेरित करता है ‘मन की बात’ कार्यक्रम : गणेश जाेशी

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 27 अक्टूबर 2024

मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को कालीदास रोड पर स्थित मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 71 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 115वां संस्करण सुना। मंत्री के साथ तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगाें ने भी कार्यक्रम सुना।

इस माैके पर मंत्री जाेशी ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने और समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत अभियान, वोकल फॉर लोकल, एनिमेशन क्रांति, साइबर अपराध से बचाव के तरीके सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर बार की भांति इस बार भी प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में कई रोचक जानकारियां दी है। इस दौरान उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात काे हर बार जरूर सुनने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, हेमराज सिंह, डॉ. श्रीवास्तव, डॉ. अमोली, मोहन बहुगुणा, अजय कुमार और प्रदीप सजवाण सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!