दीपावली पर स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य व यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित हाें : मुख्यमंत्री धामी - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

दीपावली पर स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य व यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित हाें : मुख्यमंत्री धामी

 दीपावली पर स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य व यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित हाें : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 26 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम राज्य की रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को लाने के लिए हम सबको टीम उत्तराखंड की भावना से कार्य करना है। दीपावली पर यातायात प्रबंधन ठीक रखें, जिससे किसी काे परेशानी न हाे।

शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पर्व पर यातायात प्रबंधन को लेकर बैठक की।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत प्रदेशभर में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य व यातायात की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आवागमन में लोगों को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 6 से 12 नवम्बर तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत प्रदेश के अन्तरराज्यीय और अन्तरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपदों के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसमें जनसहयोग भी लिया जाए। स्वच्छता के साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सौन्दर्यीकरण की दिशा में कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जनता का कार्यक्रम बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग की ओर से दीपावली पर आगजनी घटनाओं से बचाव के लिए अग्निशमन वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। स्वास्थ्य विभाग को सभी आपतकालीन व्यवस्था रखने के साथ ही बर्न यूनिट 24 घण्टे सुचारू अवस्था में रखें।

खाद्य पदार्थों में मिलावट,थूकने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करें:

मुख्यमंत्री ने त्योहारों में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने के लिए खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, थूकने की घटनाओं और गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर,मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन,प्रमुख सचिवआर.के सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली,नितेश झा,चन्द्रेश यादव, एडीजी ए.पी अंशुमन,गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी और एसएसपी उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!