ऋषिकेश तथा हरिद्वार में सीवर लाइन कार्यों की समीक्षा - Shaurya Mail

Breaking News

ऋषिकेश तथा हरिद्वार में सीवर लाइन कार्यों की समीक्षा

 ऋषिकेश तथा हरिद्वार में सीवर लाइन कार्यों की समीक्षा

उत्तराखंड(ऋषिकेश),शनिवार 26 अक्टूबर 2024

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने केडब्ल्यूएफ जर्मन बैंक द्वारा वित्त पोषित परियोजना के तहत ऋषिकेश तथा हरिद्वार में सीवर लाइन कार्यो की समीक्षा बैठक की।

प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने तथा गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को करने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा क्षतिग्रस्त लाइनों को भी दुरुस्त करने के साथ खोदे गए सड़क मार्गों को मानकों के अनुसार तय समय के भीतर बनाने की निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अग्रवाल को बताया कि ऋषिकेश तथा हरिद्वार में करीब 900 करोड़ रुपये के लागत से सीवर लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा के हरिपुर कलां ग्राम सभा क्षेत्र की भगत सिंह कॉलोनी को भी सीवर लाइन बिछाने की सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।

अग्रवाल ने कहा कि नई सीवर लाइन बिछाने के साथ ही क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को भी दुरस्त किया जाए, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि अगले 30 वर्षों की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सीवर लाइन बिछाई जा रही है, जिसका कार्य दाे वर्ष के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा।

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों को भी शीघ्र बनाया जाए, जिससे जनता को आवागमन में सुविधा रहे।

इस अवसर पर गंगा निर्माण मण्डल हरिद्वार के जनरल मैनेजर आरके जैन, गंगा ऋषिकेश के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर हरिद्वार मीनाक्षी मित्तल, प्रोजेक्ट इंजीनियर सन्दीप कुमार, अखिलेश्वर प्रसाद, मण्डल अध्यक्ष रायवाला शिवानी भट्ट, ग्राम प्रधान गीतांजली जखमोला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज जखमोला, पूर्व प्रधान सतेंद्र धमांदा, विनोद भट्ट, सुंदर गौड़, मोहित चौधरी, वेद प्रकाश गवाड़ी, दिव्या बेलवाल, चंद्रकांता बेलवाल, सोहन लाल कुकरेती आदि उपस्थित रहें।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!