परीक्षण के बाद ही मंत्रिमंडल में प्रस्तुत की जाएं योजनाएं : मुख्य सचिव - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

परीक्षण के बाद ही मंत्रिमंडल में प्रस्तुत की जाएं योजनाएं : मुख्य सचिव

 परीक्षण के बाद ही मंत्रिमंडल में प्रस्तुत की जाएं योजनाएं : मुख्य सचिव

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 25 अक्टूबर 2024

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने संबंधित अधिकारियों को एक पत्र लिखकर सख्त हिदायत दी कि विभागों कीे प्रस्तावित और गतिमान योजनाओं का जमीनी स्तर पर भली-भांति परीक्षण करने के बाद ही मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाये।

मुख्य सचिव ने अपने पत्र में लिखा कि प्रायः देखा जा रहा है कि विभिन्न विभागों में प्रस्तावित व गतिमान योजनाओं व कार्यकम का जमीनी स्तर पर भली-भांति परीक्षण आकलन व तुलना किए बिना ही मंत्रिमंडल की बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत कर दिया जाता है, जिससे वास्तविक उ‌द्देश्य प्राप्त नहीं हो पाते है। मुख्य सचिव ने नई योजना बनाते समय दूसरे विभागों की एक समान योजनाओं का भी परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं ताकि दो विभागों के वित्तीय प्रस्तावों के मध्य कोई विसंगति न हो। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रस्तावित योजनाओं में वित्तीय अनुशासन और मितव्ययिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने सभी विभागों को अपनी वर्तमान योजनाओं का आकलन कर एक समान योजनाओं को मर्ज करने के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। योजनाओं की स्वीकृति में प्रक्रियाओं को सरल किया जाए ताकि अनावश्यक रूप से समय से ज्यादा विलम्ब न हों।

रोड कटिंग के विभाग बनाए मानक

मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग की ओर से रोड कटिंग के स्पष्ट मानक बनाने को कहा है। इसके साथ ही जिलाधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी विभाग की ओर से सड़क को बार-बार क्षति न पहुंचाने के भी निर्देश दिए गए हैं|

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!