जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन पर हुई, आज देहरादून शहर में बड़ी कार्रवाई - Shaurya Mail

Breaking News

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन पर हुई, आज देहरादून शहर में बड़ी कार्रवाई

 जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन पर हुई, आज देहरादून शहर में बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 23 अक्टूबर 2024

जिलाधिकारी सविन बंसल को शहर के कुछ स्थानों पर अवैध रूप से पटाखे का स्टोरेज एवं विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर, उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए नगर मजिस्ट्रेट को टीम के साथ गस्त करने के कड़ी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन के अनुपालन में उन्होंने आज आईएसबीटी के समीप एमडीडीए के सामने आनंद फायर बॉक्स के गोदाम पर छापामारी अभियान चलाते हुए, अवैध रूप से संचालन एवं अनियमित पर कार्रवाई करते हुए गोदाम को सीज कर दिया।

जबकि अन्य गोदाम के निरीक्षण के दौरान गोदाम मानक के अनुरूप संचालित होना पाया गया। जिस पर नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने गोदाम संचालक को भी सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। लापरवाही एवं अनियमित पर कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!