नकारात्मक राजनीति पर कांग्रेस को जवाब देगी जनता : महेंन्द्र भटृ - Shaurya Mail

Breaking News
चारधाम यात्रा मार्गों पर मानसून से पहले करें भूस्खलन का ट्रीटमेंट : मुख्य सचिवअनुरोध के आधार पर होंगे शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देशजिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत मिशन वात्सल्य योजना की जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीडब्ल्यूपीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित कीअब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर संेटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटनजल स्रोतों के पुनर्जीवन पर फोकस, सीडीओ ने दिए समन्वित कार्ययोजना के निर्देश

नकारात्मक राजनीति पर कांग्रेस को जवाब देगी जनता : महेंन्द्र भटृ

 नकारात्मक राजनीति पर कांग्रेस को जवाब देगी जनता : महेंन्द्र भटृ

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 23 अक्टूबर 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ ने कांग्रेस पर जनसरोकारों और विकास से जुड़े मुद्दों पर हमेशा विरोध और नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक जारी बयान में कहा कि हाल में स्मार्ट मीटर,मलिन बस्ती एवं डेमोग्राफी के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाओं को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण ठहराया है। उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर हरदा के उपवास पर सवाल किया कि क्या कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती, बिजली की चोरी रोकी जाए और आम उपभोक्ताओं को इस नई तकनीक का लाभ मिले।

जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के नेता इस पूरे मुद्दे पर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं उससे तो स्पष्ट होता है कि कांग्रेस का हाथ बिजली चोरों के साथ है।

महेंद्र भटृ ने कहा कि खाने पीने के सामानों को दूषित करने की जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, उस पर सरकार की ओर से कठोर कार्यवाही किया जाना पूरी तरह उचित है। लेकिन कांग्रेस पार्टी उसे धर्म विशेष से जोड़कर अपने वोट बैंक की खातिर विरोध कर रही है। इतना ही नहीं,केदारनाथ समेत सभी पावन धामों में हो रहे विकास कार्यों को लेकर जब प्रदेश ही नहीं देश-विदेश में भी प्रशंसा हो रही हो,तो कांग्रेस नेता परियोजना बंद कराने के लिए न्यायालय जाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि क्यों वह हमेशा उस नीति, योजना और कामों का विरोध करती है जो आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाली होती हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!