मेरा बूथ सबसे मजबूत परिकल्पना के साथ कार्य करें कार्यकर्ता - अजेय कुमार - Shaurya Mail

Breaking News

मेरा बूथ सबसे मजबूत परिकल्पना के साथ कार्य करें कार्यकर्ता – अजेय कुमार

 मेरा बूथ सबसे मजबूत परिकल्पना के साथ कार्य करें कार्यकर्ता – अजेय कुमार

उत्तराखंड(रुद्रप्रयाग),गुरुवार 17 अक्टूबर 2024

आज भारतीय जनता पार्टी जनपद रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी एवं उखीमठ मंडल की सक्रिय सदस्यता अभियान की संयुक्त कार्यशाला गुप्तकाशी में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत परिकल्पना के साथ काम करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 प्राथमिक सदस्य बनाने नितांत अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्वाग्रही होने चाहिए तथा हर बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य होने अनिवार्य हैं। पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य फॉर्म भरने और जमा करने की अवधि निर्धारित गई है तथा 1 नवंबर से 4 नवंबर तक फार्मों के सत्यापन एवं अनुमोदन का कार्य सम्पन्न होने के पश्चात 5 नवंबर को जिला समिति द्वारा सूची जारी की जानी है। आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य बनने वाले कार्यकर्ताओं का सत्यापन समिति द्वारा प्राथमिक सदस्यों से दूरभाष पर बात कर सत्यापन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा संगठन को एक आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है जिसमें उत्तराखंड को सबसे सर्वोत्तम माना गया है। इसलिए जो व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देता है उसको भी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए प्रेरित करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारा ऐसा प्रयास होना चाहिए कि जो आज हमारा विरोधी है वह कल हमारा प्रशंसक एवं समर्थक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान उन लोगों के लिए एक अवसर है जो आने वाले समय में भाजपा के पदाधिकारी बनने का सपना देखते हैं।
बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने दोनों मंडलों की सदस्यता अभियान के प्रथम एवं द्वितीय चरण का वृत्त लेते हुए 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रारंभ हो रहे सक्रिय सदस्यता अभियान के बारे में दिशा निर्देश देते हुए कहा कि तृतीय चरण के अंतर्गत 16 से 31 अक्टूबर तक कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाने है।
जिला अध्यक्ष श्री महावीर सिंह पवार ने इस अवसर पर कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मंचासीन अतिथियों का स्वागत कर सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को तृतीय चरण के सदस्यता अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के साथ-साथ भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने पूरे उत्तराखंड के साथ-साथ केदारनाथ में ऐतिहासिक कार्य किए हैं । इस दौरान मंडल अध्यक्ष गुप्तकाशी रायसिंह राणा एवं उखीमठ मंडल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट ने संयुक्त रूप से मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए परिचयात्मक उद्धबोधन दिया।
कार्यशाला का संचालन गुप्तकाशी मंडल महामंत्री सुभाष रावत ने किया।
इस मौके पर जिला सह प्रभारी रघुबीर सिंह बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नोटियाल, अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक दान सिंह रावत, गुप्तकाशी मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा, जिला महामंत्री विनोद देवशाली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उखीमठ ममता नोटियाल ,मंडल महामंत्री दलबीर सिंह नेगी, नंदन सिंह रावत ,जिला मंत्री राकेश भंडारी , मंडल प्रवासी गजपाल सिंह बर्त्वाल, राजेन्द्र ब्यास, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राणा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, दर्शनी पंवार किरण शुक्ला, सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!