मुख्यमंत्री धामी ने नवरात्रि का उद्यापन कर किया हवन - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने नवरात्रि का उद्यापन कर किया हवन

 मुख्यमंत्री धामी ने नवरात्रि का उद्यापन कर किया हवन

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति मां महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि का उद्यापन कर हवन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन और गौ पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी मां से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख—समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने अष्ट सिद्धियों की दात्री मां सिद्धिदात्री की आराधना कर लोक कल्याण की प्रार्थना की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!