महानवमी पर 151 कन्याओं का पूजन कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया आशीर्वाद - Shaurya Mail

Breaking News

महानवमी पर 151 कन्याओं का पूजन कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया आशीर्वाद

 महानवमी पर 151 कन्याओं का पूजन कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शारदीय नवरात्र के महानवमी पर किशन नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को मां सिद्धिदात्री की आराधना कर 151 कन्याओं का सामूहिक रूप से विधिपूर्वक कन्या पूजन किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कन्याओं के पांव पखारे, चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। दक्षिणा और उपहार देकर जोशी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री जोशी ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के सम्मान की गौरवमयी परंपरा का यह महत्वपूर्ण आधार भी रहा है। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है। समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का भी प्रतीक है।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद नंदनी शर्मा, डॉ. बबीता सहोत्रा, राकेश जोशी, वाईएस चौहान आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!