डीजीपी ने परखी तैयारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ सब कुछ ओके करने के निर्देश - Shaurya Mail

Breaking News

डीजीपी ने परखी तैयारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ सब कुछ ओके करने के निर्देश

 डीजीपी ने परखी तैयारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ सब कुछ ओके करने के निर्देश

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 09 अक्टूबर 2024

उत्तरकाशी व देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड (डीजीपी) अभिनव कुमार ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर तैयारियां परखी। डीजीपी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से पहले सब कुछ ओके करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान डीजीपी ने गृह मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा प्रबंधों, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की और सुरक्षा के दृष्टिगत सभी को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूरी हों और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही गृह मंत्री की प्रस्तावित समीक्षा बैठकों की तैयारी समय से पूरी करने, ब्रीफिंग एवं रिहर्सल समय से कराने के लिए निर्देश दिए।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय/पी एंड एम विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!