प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा अजेय कुमार जी के द्वारा दी गई बधाई महानगर देहरादून के द्वारा 2 लाख सदस्यता पार - Shaurya Mail

Breaking News

प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा अजेय कुमार जी के द्वारा दी गई बधाई महानगर देहरादून के द्वारा 2 लाख सदस्यता पार

 प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा अजेय कुमार जी के द्वारा दी गई बधाई महानगर देहरादून के द्वारा 2 लाख सदस्यता पार

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 07 अक्टूबर 2024

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व एवं सदस्यता अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में लघु उद्योगों के संचालन कर्ताओं के साथ कार्यक्रम कर सदस्यता ग्रहण करवाई।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा सभी सम्मानित व्यक्तियों व्यापारियों अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना ही हम लोगों के लिए गर्व की बात है जो पार्टी राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी हो जिस पार्टी के लिए द्वारा समय-समय पर इस राष्ट्र को नई दिशा देते हुए कई कीर्तिमान स्थापित किए हो ऐसी पार्टी का सदस्य बनने के लिए देश के करोड़ों लोग उत्साहित हैं हम सब की नैतिक जिम्मेदारी के साथ प्रत्येक वर्ग में जाकर सभी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलानी है जहां देश देश नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है निश्चित तौर पर भाजपा और मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक आत्मनिर्भर भारत का सपना विकसित भारत के रूप में हम सबके सामने होगा।

कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी के द्वारा भी सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि हम लोगों को गर्व है कि हम आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी एक निश्चित अभियान के तहत समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अंतोदय की भावना को लेकर राष्ट्रवाद का सपना रखते हुए आगे बढ़ रही है केंद्र में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी इस देश को तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित कर समस्त राष्ट्र के बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश का निरंतर चौमुखी विकास हो रहा है रोजगार की दृष्टि में हम आगे बढ़ रहे हैं विकास की दृष्टि में भी हमारा प्रदेश अग्रिम स्थान पर है।

कार्यक्रम में महामंत्री संगठन अजय कुमार जी ने भी सभी को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस संगठन पर को सदस्यता अभियान के रूप में लेते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है जहां एक और समाज का प्रत्येक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है वहीं दूसरी ओर भाजपा का कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम कर रहा है

मैं आज इस कार्यक्रम के माध्यम से सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी को बधाई देना चाहता हूं कि उनके नेतृत्व में महानगर के द्वारा भाजपा की दो लाख सदस्यता पूर्ण हो चुकी है उसके लिए उनकी समस्त टीम बधाई के पात्र है।

कार्यक्रम में तरुण गोयल, उदय नंदा, राहुल दण्ड मधुसूदन बलूनी तरुण बींडलास विनोद शर्मा राजू गोयल राजीव गोयल पंकज गुप्ता कमल, वरदान खन्ना पुनीत सबलोक अंशुमन गोयल आदि लघु उद्योग से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!