जनपद देहरादून में जल्द दिखेंगे ईवी चार्जिंग स्टेंशन,युद्धस्तर पर चल रही है कार्यवाही, डीएम ने कसी कमर - Shaurya Mail

Breaking News

जनपद देहरादून में जल्द दिखेंगे ईवी चार्जिंग स्टेंशन,युद्धस्तर पर चल रही है कार्यवाही, डीएम ने कसी कमर

 जनपद देहरादून में जल्द दिखेंगे ईवी चार्जिंग स्टेंशन,युद्धस्तर पर चल रही है कार्यवाही, डीएम ने कसी कमर

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 27 सितंबर 2024

जिलाधिकारी सविन बंसल के अभिनव प्रसास से जनपद देहरादून में पर्यावरण संरक्षण तथा चौपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढावा देने के उद्देश्य से मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पहले ही दिन से इसकी तैयारी में जुटे जिलाधिकारी ने अपनी टीमें लगाकर शहर में 10 से अधिक स्थान चिन्हित कर स्टेशनों की स्थापना पर भी तेजी से किया जा रहा है। प्रथम चरण शहर के प्रमुख स्थलों पर बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन पटेल पार्क घंटाघर, गांधी पार्क के निकट, पैसिफिक ल्सि राजपुर रोड,, आईटी पार्क, महाराणा प्रताप चौक के निकट, आईएसबीटी, बल्लुपुर चौक, रिस्पना पुल के समीप, मॉल आफ देहरादून पर स्थान चिन्हित किये गए हैं।
जनपद में इलैक्ट्रीक वाहन को बढावा देने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी चल रही हैं, जिसके लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। जीरो इन्वेस्टमेंट मॉडल पर आधारित है यह सुविधा जिसमें सम्बन्धित कम्पनी को स्थल दिए जाएंगे, वह अपने संसाधन से विकसित करेंगे तथा सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!