महानगर देहरादून की 1 लाख सदस्यता होने पर प्रदेश संगठन की ओर से महानगर अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को दी गई बधाई - Shaurya Mail

Breaking News

महानगर देहरादून की 1 लाख सदस्यता होने पर प्रदेश संगठन की ओर से महानगर अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को दी गई बधाई

 महानगर देहरादून की 1 लाख सदस्यता होने पर प्रदेश संगठन की ओर से महानगर अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को दी गई बधाई

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 24 सितंबर 2024

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया की आज महानगर देहरादून की एक लाख से अधिक सदस्यता हो चुकी है इसके लिए संगठन आप सभी लोगों को बधाई देता है
महानगर अध्यक्ष ने अवगत कराया की हम सब लोगों ने मिलजुल कर ही महानगर की सदस्यता की है और आने वाले समय में भी हम इस सदस्यता अभियान को घर-घर ले जाकर प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रूप से अधिक से अधिक सदस्य बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी के आह्वान पर महानगर देहरादून प्रथम स्थान पर है और निरंतर प्रथम स्थान पर बना रहे इसके लिए महानगर के सभी कार्यकर्ता गण लगातार अपनी कार्यशैली के अनुसार इस संगठन पर्व में अपनी अहम भूमिका को निभाते हुए राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाएं ताकि आने वाले समय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के वक्तव्य के अनुसार आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा इसके लिए महानगर देहरादून अपनी अग्रिम भूमिका निभाते रहे।

कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल जी ने ही सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और कहा कि महानगर देहरादून पूरे प्रदेश का हृदय है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता रक्त प्रभाव की तरह अपने कार्य के दम पर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने का काम करते हैं।

कार्यक्रम में महानगर देहरादून के सदस्यता प्रमुख रविंद्र वाल्मीकि पूर्व दर्जाधारी मंत्री अजीत चौधरी, अर्चना बागड़ी महामंत्री सुरेंद्र राणा विजेंद्र थपलियाल संतोष सिंबल बबीता सहोत्रा देवेंद्र पाल मोंटी संदीप मुखर्जी राजेश कंबोज उमा नरेश तिवारी विनोद शर्मा प्रदीप कुमार मनीष पाल आदि महानगर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!