मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदार सहित कई प्रमुख मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदार सहित कई प्रमुख मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

 मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर बदरी-केदार सहित कई प्रमुख मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

उत्तराखंड(गोपेश्वर),सोमवार 16 सितम्बर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर, भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, सोमवार को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बदरीनाथ और केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया। श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, तथा सिद्धपीठ कालीमठ में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गयी।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ धाम में रावल, आचार्य और वेदपाठियों ने मुख्यमंत्री के नाम और गोत्र से महाभिषेक पूजा की। वहीं केदारनाथ धाम में षोडशोपचार और रूद्राभिषेक पूजा संपन्न हुई। बदरीनाथ धाम में उपाध्यक्ष किशोर पंवार और मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भी पूजा में सम्मिलित हुए।

अजेंद्र ने यह जानकारी दी कि धानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार काे बदरी-केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित हाेंगी। इसमें प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन और देश की समृद्धि की कामना की जाएगी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!