राज्यपाल गुरमीत सिंह के तीन वर्ष पूरे, राजभवन में अखंड पाठ आयोजित - Shaurya Mail

Breaking News

राज्यपाल गुरमीत सिंह के तीन वर्ष पूरे, राजभवन में अखंड पाठ आयोजित

 राज्यपाल गुरमीत सिंह के तीन वर्ष पूरे, राजभवन में अखंड पाठ आयोजित

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 16 सितंबर 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के राज्यपाल पद पर तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को राजभवन में अखंड पाठ आयोजित किया गया। इसमें राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य लोगों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को तीन वर्ष पूर्ण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेककर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, डीजीपी अभिनव कुमार, राज्यपाल सचिव रविनाथ रामन, आईजी पुलिस विम्मी सचदेवा रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया सहित कई लोग उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!