ढकरानी पावर हाउस नहर से युवक का शव बरामद - Shaurya Mail

Breaking News

ढकरानी पावर हाउस नहर से युवक का शव बरामद

 ढकरानी पावर हाउस नहर से युवक का शव बरामद

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 12 सितंबर 2024

जनपद के ढकरानी पावर हाउस नहर से बुधवार को एक युवक का शव मिलने से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस चौकी डाकपत्थर से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि ढकरानी पावर हाउस नहर में एक शव पड़ा दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम के मुख्य आरक्षी बलबीर सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पुलिस के सुपुर्द किया। मृतक की पहचान सरदार शर्मा (34) पुत्र मेजर सिंह निवासी ग्राम भटाड त्यूनी के रूप में हुई। पुलिस जांच कर रही है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!