केदारनाथ धाम की यात्रा पटरी पर, व्यापारियों के लिए निःशुल्क हैली सेवा शुरू - Shaurya Mail

Breaking News

केदारनाथ धाम की यात्रा पटरी पर, व्यापारियों के लिए निःशुल्क हैली सेवा शुरू

 केदारनाथ धाम की यात्रा पटरी पर, व्यापारियों के लिए निःशुल्क हैली सेवा शुरू

उत्तराखंड(केदारनाथ),बुधवार 04 सितंबर 2024

बीती 31 जुलाई को केदारघाटी में हुई अतिवृष्टि के बाद अवरुद्ध हुई केदारनाथ धाम की यात्रा अब धीरे-धीरे पुन: पटरी पर आ रही है। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन ने यात्रा को फिर से संचालित करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए हैं। आगामी 15 सितंबर से निर्बाध रूप से संचालित होने की उम्मीद है।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में केदारनाथ धाम के लिए स्थानीय लोगों के आवागमन हेतु विशेष हैली सेवा शुरू की जा रही है। अतिवृष्टि के बाद रेस्क्यू किए गए व्यापारियों के लिए यह सेवा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। हिमालय शेरसी हैलीपैड से संचालित होने वाली इस सेवा का लाभ उठाने के लिए इच्छुक स्थानीय लोग अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज सहित ग्राम प्रधान को आवश्यक विवरण प्रस्तुत कर सकते हैं।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!