चमोली में युवती से छेड़छाड़ पर मुख्यमंत्री सख्त, बोले- इस तरह की घटना को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त - Shaurya Mail

Breaking News

चमोली में युवती से छेड़छाड़ पर मुख्यमंत्री सख्त, बोले- इस तरह की घटना को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

 चमोली में युवती से छेड़छाड़ पर मुख्यमंत्री सख्त, बोले- इस तरह की घटना को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 02 सितंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में एक युवक की ओर से स्थानीय नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना पर सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी अस्मिता और सम्मान हमारे लिए सदैव सर्वोपरि है। किसी भी महिला, बेटी के साथ होने वाली अप्रिय घटना की हम भर्त्सना करते हैं। कानून प्राथमिकता के साथ दोषी को सजा देगा। देवभूमि में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!