वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस श्री सुशील कुमार ने संभाला उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त का दायित्व - Shaurya Mail

Breaking News

वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस श्री सुशील कुमार ने संभाला उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त का दायित्व

 वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस श्री सुशील कुमार ने संभाला उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त का दायित्व

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 29 अगस्त 2024

श्री सुशील कुमार, आई०ए०एस० (से०नि०) को शासन द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड में राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त मा० राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सुशील कुमार द्वारा आज दिनाँक 29.08.2024 के अपराह्न में पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। श्री सुशील कुमार वरिष्ठ आई०ए०एस० अधिकारी हैं और इन्होंने जनपद स्तर से लेकर मण्डलायुक्त तथा शासन में वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर अपनी दीर्घ सेवायें प्रदान की हैं, इनके दीर्घ सेवायें एवं अनुभव को दृष्टिगत ही मा० राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। इनके प्रशासनिक एवं दीर्घ सेवाओं के अनुभवों से राज्य निर्वाचन अयोग को निर्वाचन कार्यों में गतिशीलता मिलेगी।

प्रदेश में नागर स्थानीय निकायों के आसन्न निर्वाचनों निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने हेतु राज्य निर्वाचन आयुक्त की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसके पश्चात प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हैं, जिनकी तैयारियों भी शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर आयोग स्तर से ससमय की जानी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!