राष्ट्रवादी स्वभिमानी पंजाबी मोर्चा के सयोजक कुलदीप सिंह ललकार ने कहा की कँगना रानोत की फ़िल्म एमरजेंसी में सिखों के अक्ष को गलत तरीके से प्रदर्शित करना निंदनीय है - Shaurya Mail

Breaking News

राष्ट्रवादी स्वभिमानी पंजाबी मोर्चा के सयोजक कुलदीप सिंह ललकार ने कहा की कँगना रानोत की फ़िल्म एमरजेंसी में सिखों के अक्ष को गलत तरीके से प्रदर्शित करना निंदनीय है

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 28 अगस्त 2024

राष्ट्रवादी स्वभिमानी पंजाबी मोर्चा व राष्ट्र वादी सिख मोर्चा ने चुखुवाला में अभिनेत्री कँगना रनोत की फ़िल्म एमरजेंसी में सिखों के अक्ष गलत तरीके से  प्रदर्शित करने के विरोध में सयुंक्त बैठक की।

राष्ट्रवादी स्वभिमानी पंजाबी मोर्चा के सयोजक कुलदीप सिंह ललकार ने कहा की कँगना रानोत की फ़िल्म एमरजेंसी में सिखों के अक्ष को गलत तरीके से प्रदर्शित करना  निंदनीय है। फ़िल्म सेंसर बोर्ड को ऐसी फिल्मों की इजाजत कतई नहीं देनी चाहिए। क्या जब जब आपदा आई है सिख समाज ने बड़ चड़ कर आपनी सेवा निभाई है, चाहें बाड़ की विभीषिका हो या भूकंप आया हो, सुनामी आई हो, करोना की माहमारी आई हो, सिख समाज ने हमेशा सभी में बड़चड़ कर कार्य किया है।  गुरुओं से सेवा के दिखाए मार्ग पर सिख चलता आया है और राष्ट्र के लिये दिये गये बलिदानों में भी सिखों ने बड़ चड़ कर भाग लिया। चाहें फांसी हो उम्र कैद हो या कालापानी आजादी की लड़ाई में सबसे अधिक बलिदान सिख ने दिया है। परन्तु आज जिस प्रकार फिल्मों में सिखों के अक्ष को ख़राब किया जा रहा है और फ़िल्म सेंसर बोर्ड इसे आपनी मंजूरी दें रहा है जो की उचित नहीं है।

हरप्रीत सिंह ने कहा की कँगना रनोत अभिनेत्री की फ़िल्म एमरजेंसी में सिखों को अंतवादी दर्शा कर सिख समाज की भावनाओ को आहट किया है तत्काल फ़िल्म सेंसर बोर्ड इसका सज्ञान ले व कार्यवाही करे.

सिख समाज इस फ़िल्म का पूर्ण बहिस्कार करता है। शिरोमणि कमेटी अमृतसर के आदेश की प्रतीक्षा कर इसमें उस आदेशानुसार कार्यवाही या अन्य भूमिका के लिये तैयार है। सरकार, शासन, प्रसाशन को जन भावनाओ का सम्मान कर इसमें कार्यवाही करनी चाहिए।

इस अवसर पर हरप्रीत सिंह, तलवेन्दर सिंह, मंगा, हरभजन सिंह, जसबीर सिंह, मनोहर सिंह, जगमोहन सिंह, गुरदीप कौर, कुलबीर चन्नी आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!