मुख्यमंत्री धामी पहुंचे पिथौरागढ़, जन्माष्टमी कार्यक्रम में नन्हे बाल गोपाल से लिया आशीर्वाद - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे पिथौरागढ़, जन्माष्टमी कार्यक्रम में नन्हे बाल गोपाल से लिया आशीर्वाद

 मुख्यमंत्री धामी पहुंचे पिथौरागढ़, जन्माष्टमी कार्यक्रम में नन्हे बाल गोपाल से लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड(पिथौरागढ़),मंगलवार 27 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री गंगोलीहाट में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए और नन्हे बाल गोपाल से आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रत्येक वर्ष धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!