उत्तराखंड को राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री धामी - Shaurya Mail

Breaking News

उत्तराखंड को राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री धामी

 उत्तराखंड को राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 25 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के पदाधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भेंट की। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों के लिए सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनका रियों के सपनों का उत्तराखण्ड़ बनाना हमारा लक्ष्य है। इस दिशा में हम विकल्प रहित संकल्प के साथ तत्परता से कार्य करे रहे हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य निर्माण में राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष को प्रदेशवासी सदैव याद रखेंगे। राज्य निर्माण आन्दोलन के वे भी साक्षी रहे हैं, खटीमा के जन आंदोलन को उन्होने स्वयं देखा है। राज्य सरकार राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को कभी भूल नहीं सकती। हमारी सरकार उनकी सुविधाओं को शीर्ष प्राथमिकता देने के साथ उनके सपने के अनुरूप राज्य के विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य आन्दोलनकारियों और उनके सभी आश्रित पात्रों के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया था, तमाम कठिनाईयों के बावजूद क्षेतिज आरक्षण को अब लागू कर दिया गया है। इससे राज्य आंदोलनकारियों की एक बड़ी लम्बित मांग की भी पूर्ति हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने के साथ ही उनकी मृत्यु के पश्चात् उनके आश्रितों को भी पेंशन देने का निर्णय लिया है। हम शहीद राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को भूल नही सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। गत वर्ष आयोजित इन्वेस्टर सम्मिट में बडी संख्या में उद्योगपति निवेश के लिए राज्य में आ रहे हैं। इससे हमारे युवाओं को राज्य में ही रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे और पलायन पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध अतिक्रमण की समस्या का निदान करते हुए लगभग 5000 एकड़ जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई है। मुख्यमंत्री ने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की।

मुलाकात के दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी कल्याण परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रवींद्र जुगरान, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती सहित बडी संख्या में मंच के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!