भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ - Shaurya Mail

Breaking News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ

उत्तराखंड(गोपेश्वर),रविवार 25 अगस्त 2024

चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक सभागार में शनिवार को राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर सदस्यता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश-प्रदेश और ब्लाक स्तर पर सदस्य अभियान चलाया जाना है। संगठन की सदस्यता संगठन की आत्मा है। सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है, इसलिए अपनी सदस्यता को इस बार भी सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी एवं सर्वग्राही बनाना है। समाज के प्रत्येक घर तक जाकर भाजपा का सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से सर्वप्रथम डिजिटल विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए कार्यकर्ता मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर घर-घर जाकर इस अभियान को पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान को लेकर बैठक भी की जानी है। इस दाैरान नगर मंडल अध्यक्ष विरेंद्र राणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, विजयपाल रावत, विरेंद्र पाल भंडारी आदि मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!