शहरी विकास मंत्री ने गैरसैंण में 7.6 कराेड़ की चार योजनाओं का किया लोकार्पण - Shaurya Mail

Breaking News

शहरी विकास मंत्री ने गैरसैंण में 7.6 कराेड़ की चार योजनाओं का किया लोकार्पण

 शहरी विकास मंत्री ने गैरसैंण में 7.6 कराेड़ की चार योजनाओं का किया लोकार्पण

उत्तराखंड(गोपेश्वर),शनिवार 24 अगस्त 2024

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने शुक्रवार को सात करोड़ छह लाख 62 हजार रुपये लागत की चार योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। मंत्री ने नगर पंचायत गैरसैंण में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। साथ ही अन्य पंचायत को गैरसैंण पंचायत से प्रेरित होकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

गैरसैंण पंचायत क्षेत्र के रामलीला मैदान पर आयाेजित कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री डॉ. अग्रवाल ने एक करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से सल्याडा बैंड से जीएमवीएन तक लगाई गई 170 सिंगल आर्म की स्ट्रीट लाइट, दो करोड़ चार लाख रुपये से पंचायत क्षेत्रांतर्गत सात वार्ड में लगाई गई 30 वाट की 255 स्मार्ट सोलर लाइट व 78 लाख 62 हजार रुपये से सात वार्ड में लगाए गए 18 वाट के स्मार्ट सोलर तथा 38 लाख 40 हजार रुपये की लागत से 10 सीटर स्मार्ट शौचालय (तीन महिला, एक दिव्यांग, एक स्नानागार, पांच पुरुष) का लोकार्पण किया। इस दाैरान विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत गंगा सिंह पंवार, निवर्तमान अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जानकी रावत, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश गौड़, अधिशासी अधिकारी हेमंत गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!