मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों

 मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों

उत्तराखंड(भराड़ीसैंण),शुक्रवार 23 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन और प्रशासन के अधिकारियों व कार्मिकों को धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री आवास भराड़ीसैण में रात्रि विश्राम किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैण में आम जनता से भेंट कर जन समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिये।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को गैरसैंण के समग्र विकास का आश्वासन देते हुए कहा कि भराड़ीसैंण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। ग्रीषमकालीन राजधानी के अनुरूप गैरसैंण क्षेत्र के अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा। रात्रि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कई जन प्रतिनिधियों से भी भेंट की और राज्य के विकास से जुड़े विषयों पर उनसे चर्चा की।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!