मुख्यमंत्री ने हिमांशु नेगी के परिजनों से घर जाकर की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री ने हिमांशु नेगी के परिजनों से घर जाकर की भेंट

 मुख्यमंत्री ने हिमांशु नेगी के परिजनों से घर जाकर की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 22 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी के घर पर जाकर उनके परिवारजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमांशु की खोजबीन जारी है। हिमांशु नेगी 31 जुलाई को आई आपदा के बाद गौरीकुण्ड-केदारनाथ मार्ग से लापता चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से फोन पर वार्ता करते हुए निर्देश दिए कि सर्च अभियान में और तेजी लाई जाए। उन्होंने हिमांशु नेगी के परिवारजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी खोजबीन के लिए पूरे प्रयास किये जायेंगे। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल सर्च अभियान में लगे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने हिमांशु नेगी के पिता नरेन्द्र सिंह, उनके दादाजी और माताजी से मुलाकात कर कहा कि धैर्य बना कर रखें, राज्य सरकार की ओर से प्रभावित परिवार को हर संभव सहयोग दिया जायेगा।

इस अवसर पर विधायक भूपाल राम टम्टा और जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना मौजूद थे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!