प्रदेश का विकास बिना मातृशक्ति के भागीदारी के संभव नहीं हो सकता : मुख्यमंत्री - Shaurya Mail

Breaking News

प्रदेश का विकास बिना मातृशक्ति के भागीदारी के संभव नहीं हो सकता : मुख्यमंत्री

 प्रदेश का विकास बिना मातृशक्ति के भागीदारी के संभव नहीं हो सकता : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड(चम्पावत),सोमवार 19 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का विकास बिना मातृशक्ति के भागीदारी के संभव नहीं हो सकता। हमारा प्रयास है कि महिलाओं को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी दें।

रविवार को सुमंगलम बैंकेट हाल हाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर नारी शक्ति का अभिनंदन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से हस्त निर्मित पिरूल, ऐपण, कढ़ाई, बुनाई, सूत व अन्य स्थानीय उत्पादों से बनाई गई राखियों व अन्य निर्मित उत्पादों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि हाउस आफ हिमालया के माध्यम से स्थानीय लोगों की ओर से बनाए जा रहे उत्पादों की मांग विश्व भर में हो रही है। मातृ शक्ति संकल्पित होकर अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है और स्वरोजगार के साथ ही आत्मनिर्भर बन रही है। यह अविश्वशनीय है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की ओर से जो भी उत्पाद उत्पादित किए जाते हैं व बनाए जाते हैं उन्हें बेहतर बाजार दिलाने के लिए सरकार प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही हैं। जिसके लिए ग्रोथ सेंटरों की स्थापना की गई है।

उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के साथ ही पूरे प्रदेशवासियों के स्नेह प्रेम और आशीर्वाद के कारण आज मुझे प्रदेश की सेवा करने की लिए ऊर्जा मिल रही है। सभी के सहयोग से ही आदर्श चंपावत के साथ ही आदर्श उत्तराखंड का निर्माण हो पाएगा।

मुख्यमंत्री ने बनबसा भ्रमण के दौरान बनबसा नगर पंचायत के अन्तर्गत अत्यन्त खराब मोटर मार्गों और नालियों का निर्माण व बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में आंतरिक 10 किमी. सड़कों का निर्माण की घोषणा की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी, जिला प्रभारी भाजपा विकास शर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, पूर्व विधायक नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केदार सिंह बिष्ट, विभिन्न जनप्रतिनिधि, मातृ शक्ति, गणमान्य नागरिक,अधिकारी,कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!