मुख्यमंत्री धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि

 मुख्यमंत्री धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की श्रद्धांजलि

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 16 अगस्त 2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को घी संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी संस्कृति और लोकपर्व के लिए जाना जाता है। हमारे पारंपरिक लोकपर्व सांस्कृतिक विरासत के मजबूत आधार होते हैं। घी संक्रांति राज्य का प्रमुख लोकपर्व होने के साथ किसानों तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना से जुड़ा पर्व भी है। इन पर्वों की परंपरा से भावी पीढ़ी को जागरूक करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!