100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार - Shaurya Mail

Breaking News

100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 16 अगस्त 2024

उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में पति-पत्नी सवार थे। दुर्घटना में पति की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसा पौड़ी जिले के लैंसडाउन-जयहरीखाल मोटर मार्ग पर हुआ है। प्राप्त जानाकारी के मुताबिक ग्राम लिंगवाना निवासी हरेंद्र सिंह असवाल पुत्र मेहरबान सिंह अपनी अल्टो कार में सवार होकर जयहरीखाल से लैंसडाउन के लिए निकले थे, तभी झारपानी के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में गिर गई। जिसमे चालक हरेंद्र सिंह की मौत हो गयी। महिला को बड़ी मुश्किल से गहरी खाई से रेस्क्यू कर निकाला गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों को लैंसडाउन कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लैंसडाउन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया है कि हादसे के दौरान हरेंद्र सिंह अपनी पत्नी किरन असवाल के साथ कार में सवार थे। उपचार के दौरान हरेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि पत्नी किरन असवाल को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!