मुख्य सचिव ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण - Shaurya Mail

Breaking News

मुख्य सचिव ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण

 मुख्य सचिव ने सचिवालय में किया ध्वजारोहण

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 15 अगस्त 2024

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों को एक टीम के रूप में कार्य करते हुए उत्तराखंड को नंबर एक राज्य बनाने का संकल्प लेना है। मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्य सचिव ने सचिवालय परिसर में पौधारोपण कर स्कूली बच्चों को पौधे वितरित किए। मुख्य सचिव ने कहा कि जहां आज विश्व के विभिन्न देशों में युद्ध,अशान्ति व क्रान्ति जैसी घटनाएं घट रही हैं, वहीं हमारे देश में पिछले 77 वर्षों में एक मजबूत लोकतंत्र और शान्तिपूर्ण व्यवस्था की स्थापना हुई है। हमें अपनी स्वतंत्रता का मूल्य समझना चाहिए। आज भी हमारे समक्ष निर्धनता, लैगिंक असमानता जैसी बहुत सी चुनौतियां हैं, जिनका हमें सफलतापूर्वक सामना करना है। सतत विकास लक्ष्यों में उत्तराखंड को नीति आयोग की ओर से प्रथम स्थान दिया है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। हम सबकों मिलकर इस प्रथम स्थान को बरकरार रखना है। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्धन सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!