हल्द्वानी में चलती स्कूटी बनी आग का गोला - Shaurya Mail

Breaking News

हल्द्वानी में चलती स्कूटी बनी आग का गोला

 हल्द्वानी में चलती स्कूटी बनी आग का गोला

उत्तराखंड(हल्द्वानी),सोमवार 12 अगस्त 2024

रुद्रपुर रोड पर गन्ना केंद्र के पास चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि स्कूटी चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे के संबंध में फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। स्कूटी चालक को आग लगने की कोई भनक नहीं थी। आग को देखकर सड़क की तरफ खड़े स्थानीय लोगों ने आवाज दी, जिसके बाद स्कूटी चालक को आग लगने का पता चला और उसने स्कूटी को खड़ा करके भगाकर अपनी जान बचाई।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!