तुलसीदास जयंती पर धर्माचार्यों को विधायक प्रेमचंद ने किया सम्मानित - Shaurya Mail

Breaking News

तुलसीदास जयंती पर धर्माचार्यों को विधायक प्रेमचंद ने किया सम्मानित

 तुलसीदास जयंती पर धर्माचार्यों को विधायक प्रेमचंद ने किया सम्मानित

उत्तराखंड(ऋषिकेश),रविवार 11 अगस्त 2024

महान संत तुलसीदास की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने वाले धर्माचार्यों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर अग्रवाल ने श्रीराम तपस्थली के संचालक और महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास, जगन्नाथ आश्रम के महंत लोकेश दास, माधवाश्रम दंडी आश्रम मायाकुंड के अध्यक्ष केशव स्वरूप, स्वामी पुष्पेंद्राश्रम और वेद प्रकाश शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

अपने संबाेधन में प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि महान संत तुलसीदास जी ने श्रीराम के जीवन के आदर्शाें काे 12 पुस्तकों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया। उन्हाेंने महान ग्रंथ रामचरितमानस की रचना भी की, जाे श्रीराम के जीवन काे समझने का अद्वितीय स्राेत है। उन्हाेंने धर्माचायों के योगदान काे महत्वपूर्ण बताया और कहा कि सनातम धर्म के प्रचार-प्रसार में उनका अमूल्य याेगदान है। धर्माचार्य ही देश को जीवंत बनाये रखने में सक्षम हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, संजीव पाल, रूपेश गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!