दून लाइब्रेरी की सुविधाओं का सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क लाभ - Shaurya Mail

Breaking News

दून लाइब्रेरी की सुविधाओं का सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क लाभ

 दून लाइब्रेरी की सुविधाओं का सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क लाभ

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 10 अगस्त 2024

सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की सुविधाओं का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर (डीएलआरसी) में सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सदस्यता की व्यवस्था के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल इस संबंध में सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को सचिवालय में दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर की 45 वीं गवर्निंग बॉडी की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्य सचिव ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर में प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑरियेण्टेशन प्रोग्राम के साथ सरकार की ओर से युवाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार योजनाओं, स्टार्ट अप पॉलिसी की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में मुख्य सचिव ने दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर के कॉर्पस फण्ड के लिए 2.12 करोड़ रुपये के धनराशि की मांग पर अनुमोदन दिया।

बैठक में जिलाधिकारी देहरादून, दून लाइब्रेरी एण्ड रिसर्च सेन्टर के निदेशक एन रविशंकर, नपच्याल, बी.के. जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!