चीफ पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी ने की राज्यपाल से भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

चीफ पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी ने की राज्यपाल से भेंट

 चीफ पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी ने की राज्यपाल से भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 08 अगस्त 2024

चीफ पोस्टमास्टर जनरल शशि शालिनी और उत्तराखण्ड सर्कल की डाक सेवाएं के निदेशक अनुसूया प्रसाद चमोला ने बुधवार को राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दाेनाें ने डाक विभाग के विभिन्न क्रियाकलापों और गतिविधियों की जानकारी राज्यपाल काे दी।

इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने कहा कि उत्तराखण्ड में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी डाक विभाग की ओर से अपनी सराहनीय सेवाएं दी जा रही हैं। विभाग को समय के साथ अपने क्रियाकलापों में आधुनिक तकनीक को ज्यादा से ज्यादा अपनाने की जरूरत है, जिससे सेवाएं लोगों तक शीघ्र पहुंच सके।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!