वैली ऑफ वर्ड्स के संस्थापक संजीव चोपड़ा ने राज्यपाल से की भेंट - Shaurya Mail

Breaking News

वैली ऑफ वर्ड्स के संस्थापक संजीव चोपड़ा ने राज्यपाल से की भेंट

 वैली ऑफ वर्ड्स के संस्थापक संजीव चोपड़ा ने राज्यपाल से की भेंट

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 07 अगस्त 2024

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से मंगलवार को राजभवन में वैली ऑफ वर्ड्स के संस्थापक एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजीव चोपड़ा और उनके साथियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल को आगामी वैली ऑफ वर्ड्स कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया और संस्था के विभिन्न क्रियाकलापों और उपलब्धियों की जानकारी दी।

इस मौके पर राज्यपाल को संजीव चोपड़ा ने वैली ऑफ वर्ड्स के उद्देश्यों, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयासों, और विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का आयोजन साहित्य, कला, और संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को एक मंच प्रदान करेगा।

इस अवसर पर राज्यपाल ने वैली ऑफ वर्ड्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में साहित्यिक और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आयोजन उत्तराखण्ड की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने में मदद करेगा। साथ ही ऐसे कार्यक्रम उत्तराखंड की युवा पीढ़ी को प्रेरित करने का कार्य करेंगे। इस दौरान राज्यपाल को संजीव चोपड़ा ने आयोजन के मुख्य आकर्षण, वक्ताओं, और साहित्यिक प्रतियोगिताओं के बारे में भी जानकारी दी।

Rakesh Kumar Bhatt

https://www.shauryamail.in

Related post

error: Content is protected !!